Sanskrit Objectives (Guess)

Bihar Board Class 10th

सेट-1

वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर

संस्कृत | 117 Questions

प्रश्न-1. पाटलिपुत्र वैभवम पाठ में किस नगर का वर्णन है?

उत्तर- पाटलिपुत्र का

प्रश्न-2. मेगास्थनीज पटना किसके समय में आया था?

उत्तर- चन्द्रगुप्त मौर्य के समय में

प्रश्न-3. पाटलिपुत्र किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर- गंगा नदी के किनारे

प्रश्न-4. पटना नगर की पालिका देवी कौन है?

उत्तर- पटन देवी

प्रश्न-5. किस काल में पटना का नाम पाटलिग्राम था?

उत्तर- महात्मा बुद्ध के काल में

प्रश्न-6. यूनान का राजदूत कौन था?

उत्तर- मेगास्थनीज

प्रश्न-7. किस काल में पटना का नाम प्रसिद्ध हुआ?

उत्तर- मध्यकाल में

प्रश्न-8. पटना का इतिहास कितना पुराना है?

उत्तर- 2500 वर्ष पुराना

प्रश्न-9. कौमुदी महोत्सव कहाँ और कब मनाया जाता था?

उत्तर- पाटलिपुत्र में (गुप्तवंश काल में)

प्रश्न-10. कौमुदी महोत्सव किस ऋतु में मनाया जाता था?

उत्तर- शरद ऋतु में

प्रश्न-11. किसके शासन काल में पाटलिपुत्र की शोभा तथा रक्षा व्यवस्था अति उत्कृष्ट थी?

उत्तर- चन्द्रगुप्त मौर्य के समय

प्रश्न-12. पाटलिपुत्र का नामान्तर क्या है?

उत्तर- कुसुमपुर (पुष्पपुर)

प्रश्न-13. मंगलम पाठ में कितने मंत्र है?

उत्तर- पाँच

प्रश्न-14. सत्य का मुख किस पात्र से ढँका हुआ है?

उत्तर- हिरण्मय (सोने) पात्र से

प्रश्न-15. अलसकथा के रचयिता कौन है?

उत्तर- विद्यापति

प्रश्न-16. अलसकथा पाठ कहाँ से संकलित है?

उत्तर- पुरुष परीक्षा से

प्रश्न-17. वीरेश्वर कौन था?

उत्तर- मिथिला का मंत्री

प्रश्न-18. मैथिल कोकिल के नाम से कौन प्रसिद्ध थे?

उत्तर- विद्यापति

प्रश्न-19. आलसियों को कौन अन्न और वस्त्र देते थे?

उत्तर- वीरेश्वर

प्रश्न-20. आलसी पुरुष कितने थे?

उत्तर- चार

प्रश्न-21. अलसशाला में आग क्यों लगाई गई?

उत्तर- आलसियों की परीक्षा के लिए

प्रश्न-22. अलसशाला में लगी आग को देखकर कौन भाग गए?

उत्तर- धूर्त

प्रश्न-23. किसके गीत देवता भी गाते है?

उत्तर- भारतवर्ष के

प्रश्न-24. प्राचीन संस्कृति की पहचान किससे होती है?

उत्तर- संस्कारों से

प्रश्न-25. प्राचीन काल में शिष्यों को क्या कहा जाता था?

उत्तर- ब्रह्मचारी

प्रश्न-26. स्वामी दयानंद के बचपन का क्या नाम था?

उत्तर- मूलशंकर

प्रश्न-27. संस्कृत साहित्य लेखिका पाठ में किसके महत्व का वर्णन किया गया है?

उत्तर- कवयित्री का

प्रश्न-28. आधुनिक काल की संस्कृत कवयित्री कौन है?

उत्तर- पंडिता क्षमाराव

प्रश्न-29. अच्युत राय की रानी कौन थी?

उत्तर- तिरुमलाम्बा

प्रश्न-30. ऋग्वेद में कितनी मंत्रदर्शनवती ऋषिकाओं का उल्लेख है?

उत्तर- चतुविंशती (चौबीस)

प्रश्न-31. अथर्ववेद में कितनी महिलाओं का वर्णन है?

उत्तर- पाँच

प्रश्न-32. क्षमाराव किस काल की लेखिका है?

उत्तर- आधुनिक काल की

प्रश्न-33. इंद्राणी का वर्णन किस वेद में है?

उत्तर- अथर्ववेद में

प्रश्न-34. याज्ञवल्क्य की पत्नी कौन थी?

उत्तर- मैत्रेयी

प्रश्न-35. याज्ञवल्क्य ने आत्मतत्व की शिक्षा किसको दी थी?

उत्तर- अपनी पत्नी मैत्रेयी को

प्रश्न-36. सर्वशुक्ला सरस्वती किसने कहा है?

उत्तर- दण्डी ने

प्रश्न-37. गंगा देवी का समय क्या है?

उत्तर- 14वीं सदी

प्रश्न-38. भारतीय संस्कार कितने है?

उत्तर- सोलह

प्रश्न-39. संस्कार से किसका निर्माण होता है?

उत्तर- व्यक्तित्व का

प्रश्न-40. संस्कारों को कितने भागों में बाँटा गया है?

उत्तर- पाँच

प्रश्न-41. जन्मपूर्व संस्कार कितने है?

उत्तर- त्रय (तीन)

प्रश्न-42. प्राचीन संस्कृति की पहचान किससे होती है?

उत्तर- संस्कारों से

प्रश्न-43. वेदों की पढ़ाई शुरू करना किस संस्कार के अंतर्गत आता है?

उत्तर- शिक्षा-संस्कार के अंतर्गत

प्रश्न-44. मरने के बाद कौन-सा संस्कार संपन्न होता है?

उत्तर- अन्त्येष्ठि

प्रश्न-45. सप्तपदी क्रिया किस संस्कार में संपन्न की जाती है?

उत्तर- विवाह संस्कार में

प्रश्न-46. गर्भ धारण करना किस संस्कार के अंतर्गत आता है?

उत्तर- जन्मपूर्व संस्कार के अंतर्गत

प्रश्न-47. नामकरण किस संस्कार के अंतर्गत आता है?

उत्तर- शैशव संस्कार के अंतर्गत

प्रश्न-48. सीमांतोन्नयन किस प्रकार का संस्कार है?

उत्तर- जन्मपूर्व संस्कार

प्रश्न-49. नदियाँ नाम और रूप छोड़कर किसमें मिलती है?

उत्तर- समुन्द्र में

प्रश्न-50. किसकी विजय नहीं होती है?

उत्तर- असत्य की

प्रश्न-51. महान से भी महान क्या है?

उत्तर- आत्मा

प्रश्न-52. धर्म की रक्षा किससे होती है?

उत्तर- सत्य से

प्रश्न-53. नदियाँ समुन्द्र में कैसे मिलती है?

उत्तर- अपने नाम और रूप दोनों को छोड़कर

प्रश्न-54. अपनी भूख मिटाने के लिए कौन कुछ भी नहीं करता है?

उत्तर- आलसी

प्रश्न-55. कुल की रक्षा किससे होती है?

उत्तर- वृत (वंश) से

प्रश्न-56. कन्यादान किस संस्कार में होता है?

उत्तर- विवाह संस्कार में

प्रश्न-57. कर्मवीर कथा समाज के किस वर्ग की कथा है?

उत्तर- दलित वर्ग की

प्रश्न-58. दलित पुरुष का नाम क्या था?

उत्तर- रामप्रवेश राम

प्रश्न-59. भीखनटोला किस प्रांत में है?

उत्तर- बिहार प्रांत में

प्रश्न-60. स्नातक परीक्षा में रामप्रवेश ने विद्यालय में कौन-सा स्थान प्राप्त किया?

उत्तर- प्रथम

प्रश्न-61. कर्मवीर ने कौन-सा पद प्राप्त किया?

उत्तर- महत्तम पद

प्रश्न-62. परिश्रमी पुरुष को कौन वरण करती है?

उत्तर- लक्ष्मी

प्रश्न-63. कर्मवीर रामप्रवेश राम ने कहाँ उन्नत स्थान पाया?

उत्तर- केन्द्रीय लोकसेवा आयोग परीक्षा में

प्रश्न-64. बालक किसके शिक्षण शैली से आकृष्ट हुआ?

उत्तर- शिक्षक के

प्रश्न-65. किसके अर्थाभाव में भी रामप्रवेश ने महाविद्यालय में प्रवेश पाया?

उत्तर- पिता के

प्रश्न-66. स्वामी दयानंद का जन्म किस ग्राम में हुआ था?

उत्तर- टंकारा ग्राम में (गुजरात प्रांत में)

प्रश्न-67. आर्यसमाज की स्थापना किसने और कब की?

उत्तर- स्वामी दयानंद ने (1875 ई० में)

प्रश्न-68. सत्यार्थ प्रकाश किसकी रचना है?

उत्तर- स्वामी दयानंद के

प्रश्न-69. स्वामी दयानंद किसके विरोधी थे?

उत्तर- मूर्ति पूजा के

प्रश्न-70. किसके कहने पर स्वामी दयानंद ने वैदिक ग्रंथ का प्रचार किया?

उत्तर- विरजानंद के

प्रश्न-71. स्वामी दयानंद का जन्म कब हुआ था?

उत्तर- 1824 ई० में (मृत्यु:- 1883 ई० में)

प्रश्न-72. व्याघ्र पथिक कथा के रचयिता कौन है?

उत्तर- नारायण पंडित

प्रश्न-73. व्याघ्रपथिक कथा किस ग्रंथ से लिया गया है?

उत्तर- हितोपदेश से

प्रश्न-74. व्याघ्र (बाघ) के हाथ में क्या था?

उत्तर- स्वर्ण कंगन (सोने का कंगन)

प्रश्न-75. पथिक कहाँ फँस गया?

उत्तर- कीचड़ में

प्रश्न-76. क्रिया किसके बिना भार स्वरूप हो जाता है?

उत्तर- ज्ञान के बिना

प्रश्न-77. कौन लोभ से प्रभावित हुआ?

उत्तर- पथिक

प्रश्न-78. लोभ मनुष्य को कहाँ ले जाता है?

उत्तर- विनाश की ओर

प्रश्न-79. चारों आलसियों को कैसे बाहर निकाला गया?

उत्तर- केस (बाल) पकड़ कर

प्रश्न-80. नरक के कितने द्वार होते है?

उत्तर- तीन

प्रश्न-81. स्वामी दयानंद ने किस नगर में आर्यसमाज की स्थापना की?

उत्तर- मुंबई में

प्रश्न-82. परपीडन किसके लिए होता है?

उत्तर- पाप के लिए

प्रश्न-83. कैसे पुरुष सभी जगह सुलभ होते है?

उत्तर- प्रियवादी

प्रश्न-84. बनावटी आलस दिखाकर कौन भोजन ग्रहण करते थे?

उत्तर- धूर्त

प्रश्न-85. शास्त्र मानव को किसका बोध कराता है?

उत्तर- कर्त्तव्य का

प्रश्न-86. एक देश दूसरे देश को क्या देखकर जलता है?

उत्तर- उत्कर्ष

प्रश्न-87. वैर से वैर का शमन क्या है?

उत्तर- असंभव

प्रश्न-88. वनमाला भवालकर किस काल की संस्कृत कवयित्री थी?

उत्तर- वर्तमान काल की

प्रश्न-89. मंदाकिनी नदी किस पर्वत के निकट बहती है?

उत्तर- चित्रकूट पर्वत के

प्रश्न-90. दुख का विषय क्या है?

उत्तर- अशांति

प्रश्न-91. वनवास-प्रसंग में राम-सीता, लक्ष्मण के साथ कहाँ पहुँचते है?

उत्तर- चित्रकूट

प्रश्न-92. सरस्वती का कुल गृह कौन-सा महानगर था?

उत्तर- पाटलिपुत्र

प्रश्न-93. गुरूगोविंद सिंह का जन्म स्थल कहाँ है?

उत्तर- पाटलिपुत्र

प्रश्न-94. किस देश में देवता बार-बार जन्म लेना चाहते है?

उत्तर- भारतवर्ष में

प्रश्न-95. बिना बुलाए कौन आता है?

उत्तर- मूर्ख

प्रश्न-96. कर्मवीर रामप्रवेश राम के परिवार के सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी?

उत्तर- चार

प्रश्न-97. यह संपूर्ण संसार किसके द्वारा अनुशासित है?

उत्तर- परमात्मा द्वारा

प्रश्न-98. विश्वशान्ति पाठ में किस वातावरण का चित्रण किया गया है?

उत्तर- अशांति का

प्रश्न-99. अशांति मानवता का क्या कर रही है?

उत्तर- विनाश

प्रश्न-100. अशांति के कितने कारण है?

उत्तर- दो

प्रश्न-101. विश्व शांति का कौन काल माना जा सकता है?

उत्तर- सूर्योदय का काल

प्रश्न-102. भारतीय दर्शन का मूल तत्व किसे माना जाता है?

उत्तर- शांति को

प्रश्न-103. असहिष्णुता कौन पैदा करता है?

उत्तर- द्वेष

प्रश्न-104. देशों के बीच झगड़ों को शांत करने की कौन-सी संस्था है?

उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ

प्रश्न-105. मङ्गलम् कहाँ से संकलित है?

उत्तर- उपनिषद् से

प्रश्न-106. मङ्गलम् पाठ में कितने मंत्र है?

उत्तर- पञ्च (पाँच)

प्रश्न-107. उपनिषद् तथा मङ्गलम पाठ के रचनाकार कौन है?

उत्तर- महर्षि वेदव्यास

प्रश्न-108. जन्तु के हृदयरूपी गुफा में क्या स्थित है?

उत्तर- आत्मा

प्रश्न-109. ब्रह्मा को प्राप्त करने के विषय में किस उपनिषद में बताया गया है?

उत्तर- मुंडकोपनिषद से

प्रश्न-110. उपनिषद् कैसा ग्रंथ है?

उत्तर- आध्यात्मिक

प्रश्न-111. उपनिषद् में किस महिमा का वर्णन किया गया है?

उत्तर- परमपुरुष का

प्रश्न-112. उपनिषदों की संख्या कितनी है?

उत्तर- 108

प्रश्न-113. आत्मा के गूढ़ रहस्य की किसमें व्याख्या की गई है?

उत्तर- कठोपनिषद् में

प्रश्न-114. ज्ञानी लोग और अज्ञानी लोग में अंतर किसमें बताया गया है?

उत्तर- श्वेतश्वतर में

प्रश्न-115. सत्य का खजाना कहाँ है?

उत्तर- देवलोक में

प्रश्न-116. न्यायदर्शन के प्रवर्तक कौन थे?

उत्तर- गौतम

प्रश्न-117. आर्यभट्टीयम् किसकी रचना है?

उत्तर- आर्यभट्ट की