🔷 दिग्विजय सिंह
पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता | कानपुर, उत्तर प्रदेश
पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता | कानपुर, उत्तर प्रदेश
परिचय
दिग्विजय सिंह (जन्म: 28 जुलाई 1982, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश) वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे वर्तमान में कानपुर नगर में कार्यरत हैं। पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक समय से सक्रिय रहते हुए उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
वे स्वर्गीय तारा सिंह के सुपुत्र हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जनजागरण, शिक्षा और मानवीय मूल्यों के प्रसार में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
पत्रकारिता यात्रा
वर्ष 2002 में संपन्न भारत (वाराणसी) से पत्रकारिता की शुरुआत।
2004 में अमर उजाला से जुड़े; आजमगढ़ में स्ट्रिंगर तथा बाद में मऊ ब्यूरो कार्यालय में तैनाती।
जुलाई 2007 में दैनिक जागरण, कानपुर में नियुक्ति; चीफ रिपोर्टर एवं सिटी इंचार्ज के रूप में दायित्व निभाया।
वर्ष 2022 से अमृत विचार, कानपुर में संपादकीय प्रभारी के रूप में कार्य; वर्तमान में कार्यकारी संपादक के रूप में सक्रिय।
भारतीय राजनीति और वैश्विक घटनाक्रम पर उनके लेख संपादकीय पृष्ठों पर प्रकाशित होते रहे हैं।
सामाजिक सरोकार
दिग्विजय सिंह ने जनसेवा आश्रम संस्था से जुड़कर तीन सौ से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया। यह अभियान गरीब उन्मूलन की मुहिम के प्रणेता श्री कमला सिंह जी की प्रेरणा में संचालित हुआ।
उनके प्रमुख सामाजिक कार्य:
मलिन बस्तियों में बच्चों को शिक्षा प्रदान करना एवं पुस्तक वितरण
सड़क दुर्घटनाओं से गौवंश की सुरक्षा हेतु गायों के गले में रेडियम टेप लगाने की मुहिम
आध्यात्मिक उपदेशों के माध्यम से जनजागरण
नियमित रक्तदान
मरणोपरांत देहदान एवं नेत्रदान जागरूकता अभियान (युग दधीचि देहदान अभियान से जुड़ाव
सम्मान एवं सहभागिता
सामाजिक कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित:
मानस संगम
पेंशनर्स समाज
युग दधीचि देहदान अभियान
शकुंतला शक्ति पीठ
रोटरी क्लब
लायंस क्लब
📍 कर्मस्थल: कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश