दोस्तो, आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। हमारा आज का टॉपिक है एक ऐसा पेय पदार्थ जो विश्व में चाय और पानी के बाद जिसका नम्बर आता है। हम बात कर रहे हैं बीयर की। सबसे पहले हम आपको ये बता दें कि देसी हैल्थ क्लब इस लेख के माध्यम से अल्कोहल सेवन की राय नहीं दे रहा और ना ही अल्कोहल को प्रोमोट कर रहा है।
हम केवल बीयर पीने के फायदे और नुकसान बता रहे हैं। बीयर जौ और अंगूर को सड़ा कर बनाई जाती है। इसमें अल्कोहल की मात्रा बहुत कम होती है। लोगबाग अक्सर इसको खुशी के अवसर पर पीते हैं। लेकिन बिना किसी अवसर के भी कभी भी मूड फ्रैश करने के लिये भी पीते हैं।
बीयर का नाम आते ही पार्टी और मौज मस्ती की तस्वीर हमारे दिमाग में बन जाती है। लेकिन मौज मस्ती के साथ यदि इसको उचित मात्रा में पीया जाये तो इसके गुणकारी तत्व हमारे स्वास्थ को फायदा भी पहुंचाते हैं। तो क्या हैं बीयर के गुण देखते हैं इसे।
1. बीयर की तासीर ठंडी होती है जो शरीर के तापमान को नियन्त्रित करती है विशेषकर गर्मी के मौसम में। यह शरीर को शीतलता प्रदान करती है।
2. बीयर पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फ्लेवोनाइड (flavonoids) नामक तत्व तथा अन्य एंटी ऑक्सिडेंट्स (antioxidant) पाये जाते हैं।
3. जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री के अनुसार बीयर में प्रोटीन भी काफी मात्रा में होने के साथ साथ विटामिन-बी, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट और फाइबर आदि भी होते हैं।
बीयर के प्रकार और भारत में लोकप्रिय बीयर ब्रांड्स - Brands of Beer in India
दोस्तो, यूं तो विश्व में सौ से ज्यादा प्रकार की बीयर पाई जाती है। हमारे देश भारत में निम्नलिखित 15 लोकप्रिय बीयर ब्रांड्स हैं।