हिंदी दिवस (१४ सितंबर) की आप सभी को हार्दिक शुभ कामनाएं |

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बालोद्यान आयोजित एवं प्रायोजित सर्वप्रथम एवं एकमेव विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता (वर्ष ११ - २०२६) के परिणाम घोषित करते हुए बालोद्यान को अतीव हर्ष हो रहा है | #VHVBP2026

आभार - श्रीमती प्रज्ञा पुराणिक (वाचा वर्ग द्वितीय पुरस्कार प्रायोजक) एवं श्रीमती विनिता हुल्यालकर (वाचा वर्ग तृतीय पुरस्कार प्रायोजक) 

प्रथम पुरस्कार - $१०० (रु. ९,०००), द्वितीय पुरस्कार - $७५ - (रु. ७,०००), तृतीय पुरस्कार - $५० (रु. ५,०००), और एक दर्शक-प्रिय पुरस्कार - $२५ (रु. २,५००) 

विश्व के १९ विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता के लिए अपने भाषण भेजे | सभी प्रतियोगियों का हार्दिक अभिनंदन| 

वाचा समूह (आयु ७ से १० वर्ष ) : 

प्रथम - जिशविका श्रेणिक सुराणा, द्वितीय - तन्वी चंद्रकांत तिवारी, तृतीय - वेदांत अंबरीश मिश्रा, दर्शक-प्रिय - तपस्या किरण सावंत

वाणी समूह (आयु ११ से १४ वर्ष) : 

प्रथम - नेहल आनंद हिरे  , द्वितीय - आगम रवि आचलिया, तृतीय - अनन्या महावीर सागावकर , दर्शक-प्रिय - अनन्या महावीर सागावकर

विचार समूह (आयु १५ से १८ वर्ष) :

प्रथम - मनस्वी महावीर सागावकर, द्वितीय - लक्ष्मी अजय केशिया, तृतीय - आयुष संतोष धुमाले, दर्शक-प्रिय - मनस्वी महावीर सागावकर

सभी भाषण देखें - VHVBP 2026 Hindi entries

प्रतियोगिता के आयोजन में मदद करने के लिए बालोद्यान संस्था परमात्मा, सभी अभिभावकों, शिक्षकों, निर्णायकों (परिचय नीचे),  पुरस्कार प्रायोजकों के,  एवम् प्रो. श्री पुनम सिंगवी जी की आभारी है |