राजकीय इण्टर कॉलेज, फरसाडी
पौडी गढवाल
राजकीय इण्टर कॉलेज, फरसाडी
पौडी गढवाल
राजकीय इण्टर कॉलेज फरसाडी के जूनियर हाईस्कूल की स्थापना सन् 1961, हाईस्कूल 1973 तइण्टरमीडिएट 1992 में हुई थी। यह उत्तराखण्ड के पौड़ी जनपद के अति सुदूर क्षेत्र बीरोंखाल विकास खण्ड में स्थित हैं। जिसकी मुख्यालय से दूरी लगभग 140 किलोमीटर हैं। विद्यालय में पहुंचने के मार्ग का विवरण विद्यालय कोटद्वार- सतपुली- रीठाखाल- बेजरों मोटर मार्ग पर वेदीखाल और बैजरो के बीच मोटर सडक के नीचे 25 मीटर की दूरी पर स्थित है। विद्यालय ग्राम फरसाडी की भूमि पर स्थित होने से विद्यालय का नाम फरसाडी के नाम पर ही रखा गया। फरसाडी न्याय पंचायत क्षेत्र की 6 ग्राम सभाओं के अतिरिक्त अन्य भी गाँव इस विद्यालय की परिसीमा से बंधे है।
सन् 2016 में इस विद्यालय को शासन की योजना के अन्तर्गत आदर्श विद्यालय बनाया गया। जिसमें सभी विषयों के लिए एक-एक अध्यापक की व्यवस्था की गई। जिसमें गणित, विज्ञान , अंग्रेजी, हिन्दी/संस्कृत व सामाजिक विज्ञान के अध्यापकों के साथ-साथ एक प्रधानाध्यापक (कुल-6) की जनपदीय स्तर चयन प्रक्रिया के अनुसार नियुक्ति की गई थी। साथ ही साथ विद्यालय में सभी प्रकार की उत्कृष्ठ सुविधाएॅ भी मुहैया करवायी गई हैं। जिसमें बच्चों की विषय के अतिरिक्त अन्य गैर शैक्षणिक गतिविधियॉ व तकनीकी जानकारी भी प्रदान की जाती है। प्रत्येक वर्ष शैक्षिक भ्रमण भी करवाया जाता हैं।
राजकीय इण्टर कॉलेज फरसाडी पौडी गढवाल
इस वेबसाइट को खंड शिक्षा अधिकारी, श्रीमती वर्षा भारद्वाज जी के "डिजिटल विद्यालय-डिजिटल भारत" प्रेरणा मन्त्र और परिवर्तन सोशल फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित कराया गया है।
यह वेबसाइट फरसाडी विद्यालय का एक वर्चुअल द्वार है। इस वेबसाइट का उद्देश्य, विद्यालय के सकारात्मक प्रयासों व गतिविधियों के लिए एक डिजिटल मंच प्रदान करना है। जिससे विद्यालय द्वारा कराये जा रहे सकारात्मक कार्यों और सम्बंधित सूचनाओं को टेक्नोलॉजी के माध्यम से प्रकाशित किया जा सके है। इस वेबसाइट का एक महतवपूर्ण उदेशय नवाचार को प्रोत्साहित करना भी है जिसके अंतर्गत विद्यालय में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों व शिक्षकों के प्रयासों को प्रकाशित किया जाएगा जिससे अन्य साथी छात्र / शिक्षक भी प्रोत्साहित हो।
जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O)
साप्ताहिक विशेष
कंप्यूटर कक्ष
बैडमिंटन प्रैक्टिस
बॉलीबॉल प्रैक्टिस
वर्चुअल क्लासेज
अन्य महत्वपूर्ण वेबसाइटस
उत्तराखंड एजुकेशन पोर्टल
(https://educationportal.uk.gov.in)
विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड
(https://schooleducation.uk.gov.in)
उत्तराखंड बोर्ड
NCERT
SCERT उत्तराखंड
निष्ठा (NISTHA)
दीक्षा (DIKSHA)