सबको सन्मति दे भगवान

                    संत  श्री आसारामजी बापू भारत के संत परम्परा में सबसे अग्रगण्य संत है ! हजारो लाखो वर्षो के इतिहास में भारत भूमि पर अवतरित होने वाले संतो में विरले संत होते है जिनके दर्शन मात्र से मनुष्य को शान्ति का अनुभव होता है !आज हमारे चारो और फेली अशांति ताप को पल भर में मिटाने का सामर्थ्य रखने वाले करोडो लोगो के आदर्श संत श्री आसाराम जी बापू जिन्होंने सम्पूर्ण भारत में कई कई बार सतत भ्रमण कर के लाखो लाख लोगो की जिन्दगी में आशा का संचार किया है ! जिनके कहने मात्र से लाखो लोगो ने अपने जीवन की बुरइयो को त्याग दिया है! लाखो लाख लोगो ने अपने व्यसन को त्याग दिया है ! और इश्वर की और अपने जीवन को समर्पित कर दिया है ! आज बापूजी के हजारो हजार साधक अपनी जिन्दगी में बापूजी के व्दारा दी गई शिक्षाओ का अनुसरण करके लोगो के जीवन में खूशबू बिखेर रहे है ! ऐसे समर्थ संत जो अपने जीवन से करोडो करोड़ लोगो को प्रेरणा देते है ! इस बात के प्रत्यक्ष उधाहरण हम सब साधक ही है! जो थोड़ा सा भी उनका कहा मानते है और अपने और अपने आस पास के लोगो के जीवन को उत्कृष्ट बनाने काम करते है ! आज उनके किए कार्यो से हजारो हजार लोग लाभ पा  रहेहै!

       

                      आश्रम के सेवा कार्यो से पुरी दुनिया वाकिफ है ,चाहे फ़िर वो कोई प्राक्रतिक आपदा हो या फ़िर दीन दुखियों की सेवाकार्य हो आश्रम हमेशा तत्पर रहा है ! आज कई प्रदेशो की सरकार बापू जी से प्रेरणा ले कर चालित चिकत्सालय जेसी योजना पर काम कर रही है ! बापू जी ने अपने सत्संग में कई राज्यों के मुख्यामंत्र्यो से अनुरोध किया था की अपने राज्य में नीम , पीपल और तुलसी के जेसे स्वस्थ्य वर्धक और कीटाणु नाशक वृक्ष उन लगाये आज उन योजनाओ पर अमल किया जा रहा है !


                   आश्रम के द्वारा पतितौत्थान के लिए चलाई जा रही भजन करो भोजन पावो योजना जिसमे निसहाय और गरीब जन जो काम नही कर पाते ,आश्रम पर आ कर भजन करे उन्हे भोजन के साथ पारिश्रमिक ३० रूपये रोज दिया जाता है ! ऐसी कई कई ऐसी योजनाये जो बापूजी के निर्देशन में चल रही है ! यूवाधन सुरक्षा योजना , बाल संस्कार केन्द्र गुरुकुल पद्धति से शिक्षा योजना जेसी अनेको अनेक योजनाये है !जिससे पुनः हमारी वैदिक संस्कर्ती को अपने चरम पर ले जाया जा सकेगा ! आने वाले सुनहरे भविष्य के लिए आज बापू जी द्वारा जो रास्ता दिखाया जा रहा है !वो भारत को विश्व गुरु के पद पर आसीन करेगा !

                   आज कल जो भी घटनाये हो रही है ! वो एक साजिश मात्र है ! हिंदू संस्कृति की रक्षा में लगी हुई संस्थाओ पर बार बार हमला कर उनको कमजोर बनाया जा रहा है ! चाहे वो फ़िर दीपावली की रात को शंकराचार्यजी की गिरप्तारी हो या फ़िर आश्रम पर मनगढ़ंत आरोप लगाना ,धर्म की रक्षा कर रहे हिंदू समाज के सबसे अग्रगण्य संत में बापूजी का नाम सबसे उपर है! अपने सत्संगों में बापू जी ने धर्म और संस्कृति के विरोधीयो को हमेशा खरीखोटी सुनाई है ! बापू जी धर्मान्तरण के घूर विरोधी है! ऐसे में जो विधर्मी है वो जानते है, की ऐसे लोगो को षडयंत्र पूर्वक फसाया जाए जो उनके कार्य में बाधक है !

                             आज जो हमारे संस्कृति की रक्षा करने वाली संस्थाओ पर आए दिन हमले हो रहे है यही समय है एक जूट हो कर संस्कर्ती और धर्म की रक्षा करने का ,क्योंकी विधर्मी जानते है की उन्होंने अगर भारत के संतो पर हमला कर उनके प्रभाव को काम कर दिया तो उनका काम आसान हो जाएगा विधर्मी अपने मकसद में कामयाब हो जायेगे समाज के सभी लोगो से आज यही पार्थना है की एक जुट हो कर इस चुनोती का सामना करे ! कुछ मुट्ठी भर लोगो की वजह से जो कुछ घट रहा है,उसकी वजह सिर्फ़ और सिर्फ़ कुछ लोग तात्कालिक रूप से बापूजी के किए हुए कार्यो से जलन रखते हुए प्रसिद्दि का फायदा उठाने का दुस्साहस कर रहे है !

बापू जी ने हमें जगाया है ,इस बात के लिए आज यही मोका है अपनी हुंकार से गगन मंडप पर छा जाने का ! आज हम अगर चुप रहेते है तो विधर्मी समझते है ! की हिंदू कमजोर है न्रापूंसक है चाहे जो आएगा और हमारे संतो धार्मिक जगहों का अपमान करके चला जाएगा , अच्छे लोग जब तक उठ कर बहार नही आयेगे तब तक बुरे लोग अपने काम में कामयाब होते रहेगे अगर अच्छे लोगो ने प्रतिकार किया तो फ़िर बुराई अपने आप ख़तम हो जायेगी! 
                                                              टीवी और मीडिया वालो के लिए इतना ही है! की जो कोई भी बापू जी को जानता है जिसने सत्संग का लाभ लिया है !उसके मन में आप कोई भी प्रकार की भ्रान्ति नही फेला पायेगे ! उन बेवकूफ लोगो के किए हुए सब प्रयास विफल हो गए है ! सच क्या है सब जानते है आप के अख़बार टीवी चेनल जो भी दिखा रहे है ! वो लोगो के मन में उल्टा क्रोध उत्पन्न करने वाला है!लोगो को उल्टा आपके अख़बार और टीवी चेनल पर से भरोसा उठ गया है ! इस तरह से इन टीवी और समाचार पत्रों का ही आर्थिक और सामाजिक नुकसान होगा इनकी खुद की प्रतिष्ठा और छवि धूमिल होगी ! क्या इस बात का ऐसे अख़बार वाले और टीवी वालो को अंदाजा नही है !
                              अगर एक भी साधक के मन में या किसी भी ऐसे यव्क्ति के मन में आप अविश्वास जगाने में कामयाब हुए हो ,तो बताइए और आपने एक अच्छा काम किया है वो है साधको में एक नई जागर्ति आई है ! बापू जी के प्रति श्रधा और मजबूत हुई है ! ऐसे लोग जो इस घ्रणित काम में लगे हुए है ! उन मूर्खो पर हँसी आती है ! क्या कही एक पल को किसी की श्रधा डिगा पाए है ! नही बिल्कुल नही , ऐसे मूर्खो ने अपने ही पेरो पर ही कुल्हाडी मारी है !
                             अभी भी अहमदाबाद  में हुए बम विस्फोटो की चर्चा अपने चेनल पर कर रहे हैं! उनके बयानों को सुन कर हसी के सिवा कुछ नही आती ,कितना पक्षपात है उनके मन में एक राष्ट्रवादी मुख्यमंत्री के लिए आज तक का सवांददाता कह रहा है ! की ये हमले अहमदाबाद पर इसलिए हुए है ! क्युकी मुख्यमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आतंकवादियों की भर्त्सना की थी ! नरेन्द्र मोदी चाहते है की देश से आतंकवाद ख़तम हो जाए , ऐसे में आज सवाल उठता है की क्या देश भक्त लोगो को अपने देश की रक्षा करने का अधिकार नही है वो ऐसा करते है तो ग़लत करते है क्या ? देश द्रोहियों से लड़ना अच्छी बात नही है क्या ? मीडिया अपनी भूमिका स्पष्ट  करे ! वो देश के साथ है या फ़िर जो रास्ट्र को तोड़ने वाली ताकते है! उनके साथ, ऐसे बयान जो मीडिया दे रही है , की आतंकवाद की खिलाफत करने वाले लोगो के कारण ही आतंकवादी घटनाये हो रही है हास्यास्पद है और मीडिया की भूमिका भी संदेह के घेरे में है ! ऐसे षड्यंत्रकारी लोगो को समाज पहचाने और उनका सामाजिक बहिस्कार करे चाहे फ़िर वो कोई भी क्यों न हो !

                             मीडिया के उपर जितने सवाल खड़े हो रहे है उतने कभी नही हुए है ! पत्रकारिता पहले सेवा का माध्यम हुआ करती थी ! जेसे जेसे आज मीडिया ताकतवर होते जा रही है उसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे है ! टीवी और अखबारों के बिच बढती हुई प्रतिस्पर्धा ने उनके बिच एक नए तरह की दोड़ प्रारम्भ कर दी है ! केसे भी करके नएविषय पर अपने आप को दुसरो से तेज साबित करना ! उसके परिणाम स्वरुप जबभी कोई छोटा सा विषय उनके सामने आताहै ! वो ब्रेकिंग न्यूज़ बन जाती है , फ़िर ये टीवी चेनल अपने आपको न्यायधीश की भूमिकामें पाते है ! किसी भी ख़बर को अपने हित के लिए तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करना आज का सबसे ब ड़ा चलन हो गया है चाहे फ़िर वो ख़बर किसी के बारे में भी हो , इसका विचार इन लोगो को तनिक भी नही होता है , सिर्फ़ उस पल में क्या नया दिखाया जाए इस चक्कर में सच या जुट का  फ़ैसला नही कर पाते है ! या फ़िर राग और देव्ष से भर कर या फ़िर कही किसी के हाथ का खिलौना बन कर ये सब काम जान बुझकर किया जाता  है !
                                              बहुसंख्यक समाज की अह्वेलना करते हुए भी उनको डर नही लगता क्युकी आज कल ये मीडिया वाले अपने आपको तानाशाह की कुर्सी पर रखते हुए ! तुंरत अपना निर्णय सुना देते है , की ये यक्ति दोषी है या नही और फ़िर उसके बारे में अनर्गल भ्रामक प्रचार परमभ कर देते है ! चंद पैसो की खातिर बीके हुए लोगो को डर नही होता क्युकी वो सोचते है उनके उपर कोई नही है ! ये इनका भ्रम मात्र है , मोहनिशा से जाग जाओ समाज आपके खिलाफ प्रतिक्रिया करने लगा है आज सचमें आवश्यकता है , ऐसे बीके हुए बीमार सड़े गले मीडिया पर अंकुश लगाने की जो पूर्वाग्रह से ग्रस्त है ! इतिहास ऐसी कई घटनाओ से भरा पड़ा है ! अगर भारतीय संस्कृति मिट गई आप कहा जायेगे जब उन विधर्मीयो का काम पुरा हो जाएगा आप भी कचरे के ढेर में फेके जायेगे ! इस बात का मीडिया को जरा भी अहसास नही है,  क्या ?
                           एक तरफ़ २-४ स्कूल बन!ने वाले और गरीबो के बिच जा कर ग़रीबी बेच कर अपना फोटो खिचवाने वाले विदेशी लोगो को नोबेल पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाता है !और हमारे भारत के संत जोदिन रात बिना किसी भी प्रसिध्ही की चाह निस्वार्थ भावः से सेवा करते आ रहे है ! हमारे संत किसी मतलब से ये सब काम नही करते ! एकतरफ़ विदेशी लोग जो पैसा दे कर मीडिया को खरीद कर अपना प्रचार करवाकर वाहवाही लुट रहे है ! इसके विपरीत जो संत मीडिया को कुछ भी रुपया पैसा नही देना चाहते ! उन लोगो को मीडिया अपने दुष्प्रचार का शिकार बना रहे है !भ्रष्ट और बीके हुए ऐसे लोगो के लिए इतिहास से सबक लेने का समय है ! जिसने अपने देश की गरिमा और उसके भविष्य के निर्माण हेतु सकारात्मक योगदान नही दिया है, ऐसे मीडिया की आवश्यकता नही है ! में आह्वान करता हु ऐसे लोग आगे आए जो इस देश को सही दिशा प्रदान करे ! जेसे  में  किसी जंग में किसी तानाशाह को अपने पदसे नीकाल दिया जाता है वेसे ही ये देश द्रोही ,देश के लिए कलंक साबित हो चुके मीडिया को उखड फेका जाए !

                                आने वाला इतिहास इन टीवी वालो पर हसेगा ! जो पता नही किसके इशारे पर ये सब कर रहे है ! मीडिया वाले अपने रास्ट्र धर्म का पालन कीजिये ! अपने देश की संस्कृति और धर्मे की रक्षा में सहयोग प्रदान कीजिये ! मीडिया अपनी जिम्मेदारी का अहसास कर ले ,खबरों को अपने सही ढंग में ही प्रस्तुत करे ! आप पर समाज को दिशा बताने की बहूत बड़ी जिम्मेदारी है ! विनाश काले विपरीत बुध्ही! इश्वर मीडि या और अख़बार वालो को सबको सद्बुधी दे! अपना काम ईमानदारी से करे यही प्रार्थना  है !

                                                                                   ----------------------------------------------------------------------------

                                                        जागो भारत जागो ................                                

Web Counters

 
 

Sign in  |  Recent Site Activity  |  Terms  |  Report Abuse  |  Print page  |  Powered by Google Sites