अंतर्जाल पर अपनी उपस्थिति कैसे बनाएं

यह लेख सर्वज्ञ से उठाया गया है

सर्वज्ञ के बारे में

हिंदी इंटरनेट के सहकारी ज्ञानकोष पर आपका स्वागत है। सर्वज्ञ यानि जो सब कुछ जानता हो। कुछ ऐसा ही प्रयास इस विकी को लगाने का है। एक जगह जहाँ पर हिंदी ब्लॉगजगत व अंतर्जाल पर हिन्दी से संबधित सभी जानकारी मौजूद हो। अब यह कितना सफल रहता है यह तो आप पर निर्भर करता है क्योंकि यदि आप सामग्री में योगदान नहीं देंगे तो यह ज्ञानकोष कैसे भरेगा। याद रखें बूंद बूंद से सागर भरता, लेख लेख से ज्ञानकोष भरे। आप योगदान कैसे कर सकते हैं के लिए देखें आप भी लिखें

वेब पर उपस्थिति के लिए दो चीज़ो की आवश्यकता होती है। पहली है वेब पर आप की जमीन , प्लॉट या फिर वेब स्पेस। यह मासिक किराए पर भी मिलती है। जैसे कि pnarula.com की जमीन मैंने hostforweb.com वालों से ली हुई है। इस जमीन पर आप काफी मकान व कमरे यानि की वेबसाइट डाल सकते हो। pnarula.com पर मेरे पास करीब 500 MB जगह है। इतनी जगह में हाँ भाई, अक्षरग्राम मजे से चल रहे हैं। जहाँ तक मेरा ख्याल है नीरव अतुल द्वारा प्रस्तावीत ब्लॉगजीन के लिए काफी जगह है। मुझ इस ब्लॉगजीन का मकान डालने में कोई गुरेज़ नहीं है अपितु खुशी होगी। चलिए यह कहानी तो सेट हो गई।

अब आते हैं दूसरी बात पर वह है पता यानि कि डोमेन नेम। आजकल के जमाने में पते भी किराए पर मिलते हैं। ये पते सालाना किराए पर मिलते हैं। अभी तक तो अक्षरग्राम मेरे साथ मेरे hindi.pnarula.com वाले मकान में ही रह रहा था। पर लगता है कि अब यह बड़ा हो गया है और इसे इसका अपना पता मिलना चाहिए। जमीन का फैसला को ऊपर हो ही चुका है। पते का किराया चुंकि सालाना है इसलिए मुझे उसे भी भरने में कोई परेशानी नहीं है। तो फिर मैं यह बक बक क्यूँ कर रहा हूँ। धैर्य रखो बंधुवर। मुझ नाम रजिस्टर कराने के लिए सुझाव चाहिएं। वैसे तो akshargram.com से सकते हैं पर कुछ मनन करना चाहिए।

नारद परिचय

नारद हिन्दी ब्लॉगजगत जगत में प्रकाशित सभी प्रविष्टियों को एक ही जगह एकीकृत रूप में दिखाने का उपाय है। यदि आप चाहते हैं कि आप के ब्लॉग इत्यादि को भी नारद में शामिल किया जाए तो हमें सुनो नारद के जरिए अपना ब्लॉग पता जरूर बताएँ। अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएं

Sign in  |  Recent Site Activity  |  Terms  |  Report Abuse  |  Print page  |  Powered by Google Sites