Copyright Notice

All the content of this site including, but not limited to text and images are property of the Author, unless noted otherwise.

UNAUTHORIZED COPYING, REPRODUCTION, MODIFICATION, REPUBLISHING OR POSTING OF ANY OF THE CONTENT MATERIAL IS NOT ALLOWED UNLESS PERMISSION FROM THE AUTHOR HAVE BEEN OBTAINED.

How ever, you can link to this site with proper acknowledgement. Use of material from this site requires proper acknowledgement and/or permission from the author.

आपका स्वागत है

सुर साधना@Home पर आने के लिए बहुत धन्यवाद. सुर साधना@Home का लक्ष्य है संगीत गायकी में रूचि रखने वाले उन तमाम लोगों तक स्वर और स्वर साधना की जानकारी पहुँचाना जो अपने आप गायकी सीखना चाहते हैं.
हम लोगों में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें हमेशा संगीत सीखने की ख्वाइश रही लेकिन या तो परिवार में संगीत के प्रोत्साहन का माहौल नहीं मिलता या फिर हमे सीखने के लिए कभी मौके और सही जरिये नहीं मिलते. संगीत सीखने और अच्छा गा पाने की चाहत एक सपना बन के ही रह जाती है.

ऐसे हजारों लाखों संगीत सीखने की इच्छा रखने वालों के लिए ही मैंने इस सुर साधना@home को स्थापित करने का निर्णय लिया. मै अपने संगीत गुरु से जैसे जैसे सीखता जाऊँगा, अपने अनुभव और अपनी समझ को यहाँ पर सहज ढंग में प्रस्तुत करने का प्रयास करूंगा. आशा करता हूँ कि समय के साथ साथ और पाठकों के सुझावों तथा योगदान से सुर साधना@home एक श्रेष्ठ संगीत सीखने का माध्यम बन सकेगा

गुरु का ऐसे तो सही मायने में कोई दूसरा विकल्प या प्रतिस्थापना नहीं है, लेकिन फिर भी, ऐसे लोग जो किसी न किसी वजह से गुरु से सीधे शिक्षा नहीं ले सकते, उनके लिए ये साईट एक साधारण सा लेकिन अत्यंत उपयोगी विकल्प प्रस्तुत करती है. आपके सुझाव और टिप्पणियां इस साईट को बेहतर बनाने में बहुत सहयोग करेंगी. आप मुझे sursadhana@ymail.com पर संपर्क कर सकते हैं. सुर साधना के लिए मेरी तरफ से आपको शुभकामनाएं.


- राकेश मिश्रा, बैंगलोर

विशेष
- Google Sites देखने के लिए Firefox browser सबसे अच्छा है. IE browser   में कुछ दिक्कतें है और साईट के सारे हिस्से उस पर (जैसे music files play ) ठीक तरह से काम नहीं करते. आप Firefox browser यहाँ से download कर सकते हैं.

लोकप्रियता गणना Free Hit Counters

अपने विचार सुझाएँ...






सुर साधना@Home पर आपके विचार

  Sign in   Recent Site Activity   Terms   Report Abuse   Print page  |  Powered by Google Sites